रोहित शर्मा 01 नवम्बर 2018 को तिरुवनंतपुरम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांचवें मैच के दौरान वनडे इतिहास में सबसे तेज़ 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. रोहित शर्मा ने विंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे में अपनी नाबाद 63 रन की पारी में चार छक्के लगाने के दौरान यह उपलब्धि हासिल की.
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी करते हुए जैसे ही दूसरा छक्का जड़ा वह एकदिवसीय क्रिकेट में छक्कों का दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए.
दूसरे भारतीय बल्लेबाज:
रोहित शर्मा यह उपलब्धि हासिल करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे भारतीय और ओवरऑल 7वें बल्लेबाज बन गए हैं.
सबसे कम पारियों में 200 छक्के:
रोहित शर्मा ने सबसे कम पारियों में 200 छक्के जड़ने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने 193वें वनडे की 187वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की. इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज था. अफरीदी ने 195 पारियों में छक्कों का दोहरा शतक पूरा किया था.
सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:
खिलाड़ी | देश | पारी |
रोहित शर्मा | भारत | 187 |
शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 195 |
ए बी डिविलियर्स | द अफ्रीका | 214 |
ब्रेंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | 228 |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 241 |
एम एस धौनी | भारत | 248 |
सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 343 |
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:
खिलाड़ी | देश | छक्के |
शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 351 |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 275 |
सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 270 |
एमएस धोनी | भारत | 218 |
एबी डिविलियर्स | द अफ्रीका | 214 |
ब्रैंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | 200 |
रोहित शर्मा | भारत | 200 |
भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:
खिलाड़ी | छक्के |
महेंद्र सिंह धौनी | 218 |
रोहित शर्मा | 202 |
सचिन तेंदुलकर | 195 |