राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस संविधान के अधिनियम -1992 (73वां संशोधन) को पारित करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन गाँव, तहसील एवं जिला स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था का निर्माण किया गया था। राष्ट्रीय पंचायती दिवस पर देश के सबसे बेहतर ग्राम पंचायतों को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
सर्वप्रथम राजस्थान के नागौर जिले में 2 अक्टूबर, 1959 को पंचायती राज व्यवस्था अपनाई गयी थी।
72वें संवैधानिक संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में काफी महत्वपूर्ण परिवर्तन किये गये। 72वां संशोधन विधेयक 10 सितम्बर, 1991 को जी. वेंकट स्वामी द्वारा प्रस्तुत किया गया था। इस विधेयक को 22 दिसम्बर, 1992 को लोकसभा में पारित किया गया, जबकि राज्य सभा में इस बिल को 23 दिसम्बर, 1992 को पारित किया गया। 17 राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित किये जाने के बाद 73वां संवैधानिक संशोधन 24 अप्रैल, 1993 को लागू हुआ। इस प्रकार 24 अप्रैल भारत के पंचायती राज के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। 73वें संशोधन के द्वारा संविधान में भाग-9 जोड़ा गया, इसके तहत अनुच्छेद 243 से 243 (O) में पंचायतों की व्यवस्था की गयी है, इसके द्वारा संविधान में 11वीं अनुसूची जोड़ी गयी, इसमें पंचायत के 29 विषयों को शामिल किया गया है।
For Job vacancies click here>>>>
Disclaimer:- Posted Information is reduced one and it is advised to check the detailed advertisement/notification on the official site before applying for jobs to expel any error and missing.