‘टीम मास्क फोर्स’ बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा बनाई गई है। इसमें भारत के सबसे सम्मानित क्रिकेटर्स जैसे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ शामिल हैं।
टीम मास्क फ़ोर्स का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस पहल के तहत, भारतीय अग्रणी क्रिकेटरों के साथ जागरूकता संदेश साझा करते हुए एक वीडियो बनाया गया है। क्रिकेटर अपने स्वयं के बनाए व्यक्तिगत मास्क को साझा करके घर पर मास्क बनाने को भी प्रोत्साहित करते हैं। इस फोर्स में सभी भारतीय टीम के खिलाड़ी (अतीत, वर्तमान, पुरुष और महिला) शामिल हैं। यह पहल नागरिकों को भारत सरकार के साथ सहयोग करके COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसमें उनसे आरोग्य सेतु एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का भी आग्रह किया गया है।
BCCI ने PM-CARES फंड में 51 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। बीसीसीआई का गठन 1928 में हुआ था।